Uncategorized

आँटो पार्टस दुकानदार ने आँन लाईन गेमिंग में 25 हजार गंवाए

रतलाम

शहर के बागड़ों का वास में रहने वाले आटो पार्टस दुकानदार अभिषक पिता आंनद जैन सायबर ठगी का शिकार हुए है।
आनंद जैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि मुझे गत दिवस आँन लाईन गेमिंग साईट प्लेटफार्म डी.पी.बाँस नाम की साईट से मोबाईल नम्बर 8878175017 पर सम्पर्क करने के लिए बोला गया था। जिसके चलते इन्होने गत दिवस मोबाईल नम्बर 8827273979 पर आँन लाईन गेमिंग के नाम पर 25 हजार 500 रुपए का भुगतान किया था। बाद में पता चला की जेन वित्तीय फ्राड का शिकार हुए है।
इसी तरह शहर के न्यू काजीपुरा इलाके में रहने वाले प्रापर्टी ब्रोकर के खाते से अज्ञात बदमाश ने 70 हजार से ज्यादा रुपए ठग लिए है।
मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गत 18 अगस्त को इनके मोबाईल पर 8789249173 से काल आया और सामने वाला व्यक्ति मुझे बोलने लगा कि आप गलत कमेंट क्यो कर रहे हो तो मैने उसकी बात सुनकर बिना कुछ बोले फोन काट दिया था फिर मै रात करीबन 9.00 बजे मेरे दोस्त अशकार अहमद की जूते की दुकान मोचीपुरा सुरजपोल पर बैठा था तभी मेरे मोबाईल पर मेरे अकांउट से 31500 रुपये कटने का मेसेज आया तथा तुरंत ही 31500 रुपये वापस आने का मेसेज आया था फिर एक बार मे 29,500 रुपये एवं दुसरी बार 41,400 रुपये कटने का मेसेज का आया था जो मेरे अकाउंट से कुल 70900 रुपये कटे है। फरियादी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरा मोबाईल हेक कर लिया है। मामले की शिकायत सायबर सेल पर की गई है।

Related Articles

Back to top button