Product by Red Chilis

ट्रेनों में झपटमार सक्रिय: महिला के गले से चेन झपट कर भागा बदमाश

रतलाम
इन दिनों टे्रनों में झपटमार सक्रिय होते जा रहे है। गत दिवस रतलाम निवासी महिला यात्री के गले से बदमाश चेन झपट कर चलती टे्रन से भाग गया, वही मुंबई निवासी महिला का पर्स भी अज्ञात बदमाश रतलाम स्टेशन से झपटकर ले गया है।
मिली जानकारी के अनुसार संगीता पति अशोक कुमार जैन निवासी कमरदी रोड़ अमलतास कालोनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गत दिवस डेमू टे्रन से रतलाम से बडऩगर की यात्रा कर रही थी, इसी दौरान ट्रेन के नौगांवा स्टेशन पर पहुचने के दौरान साईड में खड़ा बदमाश मेरे गले से सोने की चेन झपट कर चलती टे्रन से उतर कर भाग गया। संगीता जैन के अनुसार 15 ग्राम वजनी सोने की चेन की कीमत 75 हजार रुपए है।
इसी तरह चित्तौगढ़ से मुंबई की यात्रा कर रही महिला यात्री का पर्स रतलाम स्टेशन के निकट से अज्ञात बदमाश लेकर चलती टे्रन से भाग गया। जीआरपी ने मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार वसई पालघर निवासी आरती धु्रवे ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह चित्तौडग़ढ़ से मुंबई की यात्रा उदयपुर बान्द्रा एक्सप्रेस गाड़ी के बोगी न. एस 4 मे सीट न. 79 पर बैठकर कर रही थी। यात्रा के दौरान इन्होने अपना पर्स अपनी सीट पर रखा था और चार्जर इलेक्ट्रीक पांईट पर लगा रखा था। कुछ समय बाद इन्हे चार्जर गिरने की आवाज आई तो यह उठी और देखा कि अज्ञात बदमाश इनका पर्स लेकर चलती टे्रन से भाग रहा था। इस समय टे्रन रतलाम स्टेशन से रवाना हो रही थी। महिला ने टे्रन के दरवाजे तक इसका पीछा करने का भी प्रयास किया,मगर बदमाश दूर निकल चुका था। महिला यात्री के पर्स में 20 हजार रुपए नकद, मोबाईल सहित अन्य सामान कुल कीमत 35 हजार रुपए का रखा हुआ था।

Related Articles

Back to top button