Product by Red Chilis

रतलाम के सराफा बाजार से 350 ग्राम सोना लेकर कारीगर फरार

रतलाम
शहर के सराफा बाजार स्थित ज्वैलर्स की दुकान से आभूषण बनाने के नाम पर लाखों रुपए कीमत का सोना लेकर दो भाई फरार हो गए है। महिला व्यापारी ने मामले की शिकायत संबधित थाने में दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार चांदनीचौक स्थित सिद्धी ज्वैलर्स की संचालिका अपने पिता अर्जुनलालजी सोनी के साथ सोने चांदी आभूषणों का व्यापार करती है। ये और इनके पिता विगत कई सालों से विकास आदक नामक कारीगर से आभूषण बनवाने का काम कराते आ रहे है। इसी के चलते लगभग साल भर 10 माह पूर्व इसी कारीगर को 300 ग्राम शुद्ध सोना रानी हार, कन्दौरा और अन्य आभूषण बनाने के लिये दिया था। इसी के साथ विकास का कारीगर भाई विभास भी आभूषण रिपेयर का काम करता है, जिसे पाटली जोड़ और मंगलसूत्र बनाने के लिए 53 ग्राम सोना दिया था। इस समय विकास और विभास ने कहां था कि वह आठ -दस दिन में जेवर बना कर दे देगे। इसके बाद दोनो कारीगर भाई सोने के जेवर कुछ ही दिनों में बनाने का वादा करते रहे, मगर कई दिन बाद भी जेवर नही पहुचाए थे।
कुछ दिनों बाद जब विकास के मोबाईल पर काँल किया तो वह बोला कि मेरा पैर फेक्चर हो गया है और मै गांव आ गया हू। मेरा छोटा भाई आपकों जेवर बना कर दुकान पर दे देगा। इसके बाद ज्वैलर्स कई महिनों तक इन कारीगर भाईयों को मोबाईल पर काँल करते रहे, मगर इन्होने ना तो काँल रीसीव किए और ना ही सोना व जेवर लौटाए थे। व्यापारी ने इन कारीगर भाईयों की छानबीन की तो पता चला की इन दोनो ने सराफा व्यापारी कार्तिक पात्रा का भी सोना लेकर फरार हुए है। कई महिनों तक इंतजार के बाद अब इनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button