Product by Red Chilis

दूसरी औरत घर में लाने की जिद पर अड़ा पति….

रतलाम
शहर की पद्मावती कालोनी से पति, पत्नी और वो किस्सा सामने आकर थाने तक पहुचा है। पुलिस ने मामला पंजीबद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि इनका विवाह अमितसिंह से 14 साल पहले हुआ था और इनका एक बेटा भी है। लगभग दो सालों से इनके पति के संबध किसी अन्य महिला से होने से इनका वैवाहिक जीवन अक्सर विवादों में गुजरने लगा है। गत माह रात करीब 11 बजे फरियादी के ससुर ने भी अपने बेटे को समझाने का प्रयास किया तो अमितसिंह भडक़ गया और बोला कि मै दूसरी औरत को घर में लाकर रहूगा और पीडि़ता के साथ मारपीट करने लगा। इस मारपीट की सूचना थाने पर भी पहुची थी और पुलिस के माध्यम से मेडिकल भी कराया गया था। मगर पीडि़ता ने उस समय पारीवारिक मामला समझ कर थाने में शिकायत दर्ज नही कराई थी। पीडि़ता को उम्मीद थी कि इनके पतिदेव दूसरी महिला को घर लाने की जिद छोड़ देगे? मगर पत्नी की यह उम्मीद टूट चुकी है और पति दूसरी महिला को घर लाने की जिद पर अड़ा हुआ है। ऐसे में पत्नी ने भी थाने जाकर मामला दर्ज करवा दिया है।

Related Articles

Back to top button