रतलाम में फर्टिलाईजर ऐजेन्सी के नाम पर तीन लाख की ठगी

रतलाम
जिले के सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम छायनी पोस्ट कुण्डा निवासी युवक को यूको फर्टिलाईजर की ऐजेन्सी के नाम पर तीन लाख से ज्यादा की राशि से ठगा गया है। यह राशि आँन लाईन जमा कराई गई थी। पुलिस शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मनीष पिता भेरुलाल चारेल सरवन में चारेल कृषि सेवा केन्द्र के नाम से दुकान चलाता है। कुछ समय पहले इनके मोबाईल पर 9939883654 से काँल आया कि आपको यूकों फर्टिलाईजर नाम से ऐजेन्सी लेना है तो मुझ से सम्पर्क करो। इसके बाद व्हाटशाप पर मैसेज आया रिलेशनशिप मैनेज मिस्टर अभिषेक शर्मा और एक पीडीएफ भेजकर बोला गया कि यह फार्म भरकर अपना रजिस्टे्रशन करवा लो। मनीष ने गत 16 सितम्बर को ऐजेन्सी के खाते के नाम पर 25 हजार रुपए भेजकर रजिस्ट्रेशन करवा लिया। इसके बाद वहां से इफ्कों पूर्णत: सहकारी स्वामित्व का कार्ड आडेटीफिकेशन कार्ड आया। जिस पर ईएमपी-कोड भी था। मनीष ने ऐजेन्सी के नाम पर 23 सितम्बर को खाता धारक आकाश कुमार के खाते में फिर 75 हजार रुपए भेजे। इसी तरह 24 सितम्बर को एक लाख रुपए और 25 सितम्बर को 15 हजार रुपए भेजे थे।
ऐजेन्सी की मांग पर 29 सितम्बर को खाता धारक किसी संजूदेवी के नाम पर 90 हजार जमा कराए गए और इसी दिन 5 हजार रुपए और खाते में भेजे गए। ऐजेन्सी का लगातार मांग के चलते मनीष चारेल ने 2 अक्टूबर को 45500 और 5000 रुपए भेजे। इस प्रकार मनीष ने ऐजेन्सी लेने के नाम पर अलग अलग खातों में 3 लाख 60 हजार 500 रुपए भेजे। मगर ऐजेन्सी के नाम पर ठगने वालों ने इसकी राशि हजम कर ली। मनीष ने इस ठगी की शिकायत 1930 पर की थी। पुलिस ने ठगों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
