कही जेठ ने मर्यादा तोड़ी तो कही पति और सास ने बहूओं पर किया हमला

रतलाम
शहर सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में घरेलू हिंसा के लगभग आधा दर्जन मामले अलग अलग थाना और पुलिस चौकियों में दर्ज किए गए है। इन मामलों में एक महिला का जेठ घर में अंडरवियर पहन कर घूमता है, महिला ने टोका तो जेठ ने इसकी नाक पर ईट से हमला कर घायल कर दिया। एक विवाहिता ने अपने पति के घर आने के बाद पूछा कि आप कहां से आ रहे हो तो पति ने इसके साथ मारपीट शुरु कर दी। ग्राम खारवाकला में एक सास ने अपनी बहू पर दराती से हमला कर घायल कर दिया।
शहर के थाना स्टेशन रोड़ क्षेत्र इलाके में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार सुबह वह घर पर ही थी, इसी दौरान इनका जेठ जाकिर बाथरुम से अंडरवियर पहन कर बाहर निकला। इस पर महिला ने बोला कि जेठजी बाथरुम में से टाँवेल लपेट कर आया करो। इस पर जेठ इतना भडक़ गया कि उसने अपनी बहू के साथ मारपीट करते हुए ईट उठाकर नाक पर हमला करते हुए लहू लुहान कर दिया। इसी बीच महिला का बेटा मौके पर पहुचा और उसने बीच बचाव किया। बाद में महिला ने पति के साथ थाने पहुच कर शिकायत दर्ज कराई है। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
एक विवाहिता ने अपने पति राजेन्द्र पंडित के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई है। पीडि़ता के अनुसार इसने इसके पति से पूछा था कि आप कहां गए थे और कहां से आ रहे है। इसी बात से नाराज राजेन्द्र ने इसके साथ मारपीट शुरु कर दी और बोला कि तू मुझ से ऐसा पूछने वाली कौन होती है? इसी मारपीट के बीच इसकी सास ने भी आकर मारपीट शुरु कर दी। पीडि़ता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
उधर ताल थाना क्षेत्र स्थित खारवाकला चौकी में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ग्राम खेताखेड़ी मे रहती है। आज सुबह इसका पति खेत पर गया था और यह घर में खाना पका रही थी। इस दौरान इसकी सास रामकन्याबाई आई और बोली कि मेरे लिए चाय बना दे। महिला ने बोला कि थोड़ी से रोटी और बना लू फिर आपकी चाय बना दूगी। बहू की इस बात से नाराज सास ने पीडि़ता के साथ मारपीट करते हुए इसके बायें हाथ पर दराती से हमला कर घायल कर दिया। महिला ने अपने भाई के साथ चौकी पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सास के खिलाफ धारा- 296(बी),115(2),351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
