Product by Red Chilis

सामुदायिक भवन निर्माण की सामग्री चोरी कर सीना जोरी करने लगे चोर

रतलाम
जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम जोतपुरा में रहते हुए ठेकेदारी का काम करने वाला ठेकेदार ग्राम तितरी में सामुदायिक भवन का निर्माण कर रहा है। निर्माण स्थल पर रखे लोहे के सरिए चोरी होने पर इसने चोरों का पकड़ लिया तो चोरो ने सीना जोरी करते हुए ठेकेदार का जान से मारने की धौंस दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक भवन निर्माण का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई है कि 4 अक्टूबर को ठेकेदार ने देखा कि निर्माण में लगने वाले सरिए लगातार कम होते जा रहे है। इसकी खोजबीन करने के लिए ठेकेदार रात में सामुदायिक भवन के पास ही सो रहा था। इसी दौरान रात लगभग 12 बजे इसने सरिए इधर उधर करने की आवाज सुनी और देखा तो ग्राम तितरी निवासी लालू पिता तेजु गरवाल, पीरुलाल पिता बगदीराम गरवाल, रामचन्द्र पिता दल्ला, तीनो सरिये घसीटकर ले जा रहे थे। चोरों की इस करतूत को देख ठेकेदार ने सरिए ेले जाने से मना किया तो इन्होने बोला कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से खत्म कर देगे।
इन चोरों ने मौके से एक फावड़ा, एक गैती,16 एमएम के 9 सरिए, 12 एमएम के 3 सरिए वजन क्विटंल 50 किलों करीब 16 हजार के चोरी कर लिए थे। ठेकेदार ने दूसरे दिन सुबह चोरी की वारदात की जानकारी ग्राम के उप सरपंच प्रदीप खदेड़ा को दी तो उन्होने पंचायत बुलाकर सरिए वापस करने की सलाह उक्त तीनों चोरों को दी। जिस पर तीनों चोर बोले कि तुम से जो हो कर लेना सरिए वापस नही मिलेगे और ठेकेदार सहित अन्य के साथ मारपीट करने लगे। बाद में ठेकेदार व इनके साथी दुर्गेश परमार, सुरेश खदेड़ा, अंशुल क्रियाल, कन्हैयालाल, नंदराम सभी इन तीनो चोरों को पकडक़र थाने लाए और शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button