फेसबुक के वीडिय़ों को रिप्लाई दिया और शिक्षिका के खाते से 1 लाख रुपए कटे

रतलाम
शहर के डोगरे नगर में रहने वाली महिला ने फेसबुक पर सीनियर सिटीजन पेंशन के्रडिट कार्ड बनाने का वीडिय़ों देख कर रिप्लाई किया और कुछ समय बाद इनके खाते से लगभग एक लाख रुपए कट गए।
फरियादिया के अनुसार ये बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। गत दिनों इन्होने फेसबुक पर सीनियर सिटीजन पेंशन क्रेडिट कार्ड बनाने का वीडिय़ों देखा और उसपर रिप्लाई भी किया कि मुझे यह के्रडिट कार्ड बनवाना है।
इस रिप्लाए के बाद इनके पास मोबाईल नंबर 9204814846 से फोन आया और इन्हे बताया गया कि आप सीनियर सिटिजन का पेंशन क्रेडिट कार्ड बनवा लिजिये इसमे आपकी कार्ड लिमिट भी बढ़ जायगी। इस पर महिला ने फोन करने वाले को मना कर दिया और बोला कि मुझे अभी कार्ड नही बनवाना है।
इस बातचीत के कुछ देर बाद इनके मोबाईल पर के्रडिट कार्ड और बैंक खाते से मैसेज आना शुरु हो गए और पता चला कि 70,000/- व 18,000/- रुपये, 6900/- रुपये, 700/- रुपये एवं 2800/- रुपये के कुल पाँच ट्रांजेक्शन हुए है। महिला ने मामले की शिकायत सायबर सेल और संबधित थाने पर की है।
