Product by Red Chilis

सराफा बाजार से कारीगर दस लाख का सोना लेकर फरार हुआ

रतलाम
शहर के सुनार गली निवासी और चांदनी चौक में श्री आशापुरा ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले सराफा व्यापारी का दस लाख का सोना लेकर अजीज और अजीम नामक कारीगर फरार हो गए है। व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
सराफा व्यापारी के अनुसार मै कारीगर अजीम शेख से करीब पांच छह साल से (सोने के) दाने बनवाने का काम करवाता था । अजीम शेख उसके भाई अजीज को महीने भर पहले मेरी दुकान पर लेकर आया और मुझसे कहा कि मेरा भाई अजीज बहुत अच्छा काम करता है आप इसे मेरे कहने पर झुमकी (सोने की)बनवा के देख लो, जिस पर मैने अजीम के विश्वास पर 19 अगस्त 2026 को मैने 15 जोड़ (30 नग) झुमकी बनवाने का आर्डर अजीज को दिया और उसके आर्डर के साथ में 50 ग्राम सोना अजीज को दिया । तो अजीम ने कहा कि आप 24 अगस्त को मैं आपको झुमकी देकर बाकी का हिसाब कर लेंगे।
फरियादी ने फिर अपने कारीगर रंजन को 20 ग्राम सोना के दाने बनाने के लिये अजीम की दुकान पर अजीम के पास भिजवाया इस तरह मैने अजीज और अजीम को कुल 70 ग्राम सोना किमती करीबन 10,00,000/- रुपये का सोना दिया था । बाद में फरियादी ने कारीगर रंजन ने अजीम से पूछा की तुम्हारे भाई अजीज ने झुमकी बना दी । तो अजीम ने कहा कि दो दिन बाद मैं झुमकी और दाने लेकर आपके पास आ जाउंगा। फरियादी ने 24 अगस्त को अपने बेटे कृष्णा सोनी को अजीम और अजीज की दुकान पर भेजा तो अजीम और अजीज की दुकान पर ताला लगा होना पाया । जिस पर फरियादी ने अजीम और अजीज को फोन लगाने पर दोनो का फोन बंद पाया गया । मैने दोनो को व्हाटसप पर भी काल किये । लेकिन कोई जवाब नही आया । अजीज और अजीम को दुकान खोलने के लिये रकम बनाने के औजार मशीन मैने ही दिलाई थी । जहा पर अजीज और अजीम ने किराये से दुकान ली थी दुकान मालिक से पूछने पर बोला कि अजीज और अजीम यहा पर नही है,मुझे पता चला कि किशन पिता हेमन्त कुमार सोनी निवासी कसारा बाजार रतलाम का करीब 18 ग्राम सोना अजीम लेकर चला गया है ।
इधर फरियादी ने अजीज और अजीम को जगह जगह तलाश किया और जब नही मिले तो संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button