Product by Red Chilis

कृषि उपकरण दुकान से लाखों रुपए नकदी चोरी

रतलाम
शहर के करमदी रोड़ पर रहते हुए काला गोरा भेरु मार्ग पर सांवरियां टे्रलर के नाम से कृषि उपकरणों की दुकान चलाने वाले व्यापारी की दुकान से अज्ञात बदमाश लगभग तीन लाख रुपए नकदी चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत थाने में कराई गई है।
फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि ये दुकान पर आई नगदी /सिल्लक काउंटर के दराज व दुकान में बनी प्लाई के तान पर रखे प्लास्टीक के बाक्स मे रखता हुँ। इसमें हमेशा लाख पचास हजार रुपए हमेशा रहते है।
गत दिवस रात 8.30 बजे इन्होने दुकान के काउन्टर के ऊपर बाक्स में दुकान की सिल्लक 50 व 40 हजार की दो गड्डी रखी थी। इसी तरह दुकान में बनी तान पर रखे बाक्स में पुरानी सिल्लक 2 लाख रुपए रखकर दुकान बंद की थी। दूसरे दिन सुबह 9 बजे दुकान खोली तो यह नकदी रुपए अपनी जगह पर नही थे और अज्ञात बदमाश इन्हे चोरी कर ले गया था।
फरियादी ने अपनी दुकान के केमरे चेक किये तो पता चला कि रात लगभग 10.10 बजे एक व्यक्ति उम्र करिब 20 -25 साल का इनकी दुकान का ताला खोलकर दुकान के अंदर घुसा और दुकान के काउंटर पर एक बाक्स में रखी दोनो गड्डी कुल 90 हजार रुपये व तान के उपर बाक्स में रखे 2 लाख रुपये चुरा कर दुकान का ताला लगाकर जाता हुआ देखा गया है।

Related Articles

Back to top button