युवती ने बोलचाल बंद की तो आईफोन मांगने घर पहुचा दोस्त

रतलाम
शहर के पटरी पार इलाके में रहने वाली युवती ने अपने पुराने दोस्त से परेशान होकर परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुची है।
मिली जानकारी के अनुसार वीरियाखेड़ी इलाके में रहने वाली युवती किसी गणेश नामक युवक से बातचीत किया करती थी। परिवार की समझाईश के बाद इसने विगत तीन माह से बोलचाल बंद कर रखी है। इसी बात से नाराज गणेश अपने साथी मंयक व शंकर के साथ रात 11 बजे युवती के घर पहुचा और जोर जोर से चिल्ला कर युवती को आईफोन देने का झूठा आरोप लगाने लगा। युवक बोल रहा था कि मुझे अगर आईफोन वापस नही दिया तो जान से खत्म कर दूगा। आसपास के रहवासी इलाके हुए थे, युवका भाग निकला। युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
उधर पिपलौदा के ग्राम आम्बा में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसकी भांजी करीब चार माह पूर्व भाट पचलाना में रहने वाले अजय सोंलकी के साथ कही चली गई थी। लेकिन गत दिवस वह अचानक वापस आ गई और बोली कि मुझे अजय के साथ नही रहना है।
युवती के अपनी मौसी के यहां आ जाने के दूसरे दिन अजय का मौसी के पास फोन आया कि तुम्हारे बहकावे में आकर युवती आई है। अगर मुझे युवती वापस नही मिली तो मै पूरे परिवार को जान से खत्म कर दूगा। युवती व इसकी मौसी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
