क्राइम

माँ के निधन के बाद बहन की संपत्ति पर भाई की नियत बिगड़ी,मारपीट

रतलाम
सैलाना रोड़ स्थित निजी स्कूल में शिक्षिका के रुप में कार्यरत महिला अपने ही भाई और भाभी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षिका की माँ का निधन इसी वर्ष हुआ है और इसके बाद से इनका भाई और भाभी लगातार मकान से बैदखल करने का षडय़ंत्र रचते हुए मारपीट कर रहे है।
आनंद कालोनी निवासी शिक्षिका ने शिकायत दर्ज कराई है कि इनका पति से लगभग 20 साल पहले तलाक हो चुका है और ये अपनी बेटी के साथ मायके में रहती थी। इनकी मां ने अपने मकान के दो हिस्से करते हुए एक शिक्षिका और दूसरा हिस्सा इनके भाई को दिया था। माँ का निधन इसी वर्ष होने के बाद से भाई यशवंत और इसकी पत्नी लगातार मकान से बैदखल करने के लिए परेशान कर रहे है। गत दिवस दोपहर जब शिक्षिका स्कूल से लौटी तो भाई और भाभी ने इसे दो घंटे तक घर में नही घुसने दिया। शिक्षिका ने जैसे तैसे अपने घर में प्रवेश किया तो रात 1.30 बजे भाई और भाभी ने इन्हे व बेटी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि इस मकान में तुम्हारा किसी तरह का हिस्सा नही है, अगर आंईदा यहां आए तो जान से खत्म कर देगे। शिक्षिका ने अपनी छोटी बहन के सहयोग से थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button