क्राइम
रेलवे ब्रिज के नीचे मजदूर पर चाकूओं से हमला किया

रतलाम
शहर के जनता कालोनी इलाके में रहने वाले एक श्रमिक पर दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। गंभीर रुप से घायल हुए श्रमिक को मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जनता कालोनी निवासी सज्जनसिंह पिता भावरसिंह मजदूरी कर अपना अपने परिवार का पालन पोषण करते है। गत दिवस यह रात्रि 9.30 बजे काटजूनगर रेल पटरी पार कर सैलाना ओव्हर ब्रिज की तरफ आ रहे थे। तभी दो अज्ञात बदमाशों ने इन पर चाकू से हमला कर दिया। मजदूर जैसे तैसे अपनी जान बचा कर भागा और अपने बेटे को सूचना दी। जीआरपी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कायमी की है।
