हार्डवेअर की दुकान के गल्ले में चोर ने हाथ साफ किया

रतलाम
शहर के हटीराम दरवाजा (मोहन टाकीज) इलाके में स्थित हाईवेअर की दुकान में रखे गल्ले से अज्ञात बदमाश रुपए चोरी कर ले गया।
फरियादी के अनुसार इनके मकान के अगले हिस्से में राज ट्रेडिंग कम्पनी नाम से हार्डवेअर की दुकान है। गत दिवस यह मुंबई गए हुए थे और इनके पिता अब्दुल रजाकजी ने दुकान खोली थी। दोपहर 12 बजे इनके पिता दुकान से गोदाम गए और वहां से पांच मिनट में दुकान पहुचे तो देखा कि यहां रखे गल्ले से रुपए चोरी हो चुके है। इन्होने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा कि अज्ञात व्यक्ति दुकान में रखे गल्ले से रुपए चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।
जावरा के ताल रोड़ स्थित धाकड़ चौराहे पर मोबाईल और इलेक्ट्रिक सामान बेचने की दुकान चलाने वाले के यहां अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
फरियादी के अनुसार गत दिवस सुबह दुकान मालिक ने सूचना दी थी कि इनकी दुकान की पिछली दिवार टूटी हुई है। इन्होने अपनी दुकान पर काम करने वाले वासुदेव को दुकान पर भेजा तो पता चला कि दुकान की पिछली दिवार पर दो बड़े गड्डे किए गए है और दुकान में रखे लावा, आईटेल, ओप्पो एवं रियलमी कंपनी के करीब 8-9 मोबाइल फोन, दो पंखे तथा मोबाइल से संबंधित अन्य सामान चोरी हो चुका है। संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
