क्राइम

ट्रेनो में चोरी, जेबकटी और लूट की वारदाते

रतलाम
जिले और आसपास के स्टेशनों से गुजरने वाली टे्रनों में यात्रियों की यात्रा असुरक्षित होने लगी है। बीते दिनों में यात्री जेबकटी, लूट और चोरी की वारदातों का शिकार हुए है।
भीम वार्ड तहसील बीना जिला सागर के निवासी शाहरुख पिता युसूफ खान ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह बीते दिनों ये अपनी पत्नी के साथ अजमेर से मुबंई का यात्रा कर रहा थे। इसी दौरान रतलाम जिले के नामली स्टेशन से पहले इनकी सोई हुई इनकी पत्नी की नींद खुली तो पता चला कि सीट पर रखा हुआ इनका बेंग चोरी हो चुका है। बेंग में मोबाईल, एयर वर्ड, 8 हजार रुपए नकदी कुल सामान 25 हजार रुपए का रखा हुआ था। जीआरपी ने शिकायत दर्ज की है।
अजय कुमार चम्पकलाल निवासी आविष्कार रेजीडेंसी पीपलोद सूरत ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह सूरत से जयपुर की यात्रा अपने दोस्तों के साथ कर रहे थे। यात्रा के दौरान इन्होने अपना आईफोन 16 प्रो सीट के समीप की टेबल पर रखा था और ये सोए हुए थे। सुबह लगभग 4 बजे इसने उठ कर देखा तो मोबाईल गायब हो चुका था। इसी तरह इनके साथी जनक भाई का 10 हजार रुपए रखा पर्स भी अज्ञात बदमाश चोरी कर चुका था। वारदात रतलाम जीआरपी क्षेत्र में घटित हुई है।इसी तरह उज्जैन निवासी धमेन्द्र पिता जयप्रकाश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह साबरबती एक्सप्रेस से अहमदाबाद से उज्जैन की यात्रा कर रहे थे। इनके पजामें की जेब में 20 हजार रुपए रखे हुए थे। जब टे्रन रेलवे स्टेशन नागदा पहुची और यात्रियों के चढऩे उतरने का शोर हुआ तो इनकी नींद खुली तो इन्होने देखा कि इनके पजामें की जेब आगे से कटी हुई है और अज्ञात बदमाश 500-500 के चालीस नोट ले जा चुका है।
उधर भरुच (गुजरात) निवासी संदीप पिता प्रभूनाथ ओझा ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भरुच से उज्जैन की यात्रा प्रयागराज स्पेशल टे्रन से कर रहा था। इनकी पत्नी सपनादेवी अपने पर्स को सिरहाने रखकर बच्चे के साथ सोई हुई थी। यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन थांदला रोड आने के 05 मिनट पहले ट्रेन आउटर पर कुछ समय के लिये खडी हुई थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने सपना देवी के हाथ पर झपट्टा मार कर पर्स को छीना जिससे मेरी पत्नि चिल्लाई तो मेरी नींद खुली तो देखा की एक अज्ञात व्यक्ति पर्स को लेकर ट्रेन से नीचे कूद कर भाग गया अंधेरा बहुत होने के कारण ये लोग उस व्यक्ति को नही देख पाये ।
इस लेडीज पर्स नेवी ब्लू कलर का जिसमे एक मोबाइल वीवो 60 ई कंपनी का कीमती-22000/- रुपये , नगदी -5000/- रुपये ,एक सोने की अंगूठी वजनी 2.5 ग्राम की इस्तेमाली 10 साल पुरानी कीमती-10000/- रुपये , एक सोने की चैन वजनी 08 ग्राम की इस्तेमाली 10 साल पुरानी कीमती-12000/- रुपये , दवाईया (6) सपना के नाम का आधार कार्ड (7) घर की चाबी आदि सामान रखा हुआ था । यानि लगभग 50 हजार रुपए के जेवर और नकदी से भरा बेंग अज्ञात बदमाश छीन कर फरार हो गया था। मेघनगर जीआरपी ने शिकायत दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button