बहन से मोबाईल पर बात करने से नाराज भाईयों ने युवक को पीटा

रतलाम
ग्राम कंदवाली थाना पाटन निवासी होकर जिले के ग्राम बरखेड़ा में अपनी बुआ के यहां आए युवक की इसी गांव की लडक़ी से पहचान हो गई और ये मोबाईल पर बातचीत करने लगे। इस बातचीत की भनक जब युवती के भाईयों को लगी तो उन्होने युवक की कंबल कुटाई करते हुए जख्मी कर दिया है। घायल युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
घायल युवक के अनुसार वह अपनी बुआ के यहां ग्राम बरखेड़ा आता रहता हू। यही पर कुछ माह पहले एक युवती से इसकी पहचान हुई थी। इसी पहचान के चलते मोबाईल नम्बरों का लेनदेन हुआ और बातचीत शुरु हो गई। गत 15 अगस्त को युवक अपनी बुआ के घर ग्राम बरखेड़ा आया तो सरकारी स्कूल के समीप मनीष और राकेश डिंडोर नामक युवक आए और बोले कि हमारी बहन से मोबाईल पर बातचीत क्यू करता है। इसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते राकेश और मनीष ने युवक के साथ बेल्ट और डंडों से मारपीट शुरु कर सिर, पैर, पीठ और पंजों पर हमला कर दिया। युवक जैसे तैसे वहां से जान बचाकर थाने की तरफ भागा और शिकायत कर अपना उपचार रावटी अस्पताल में कराया है।
