Product by Red Chilis

पार्किग के लिए गिरवी रखी कार गैरेज से गायब हुई, विवाद बढ़ा

रतलाम
शहर के हटीराम दरवाजा निवासी एक व्यक्ति ने अपने मित्र की कार 6 लाख में गिरवी रखते हुए इसी क्षेत्र के एक गैरेज में खड़ी की थी। मगर बाद में यह कार गैरेज से गायब हो गई। मामले में विवाद बढऩे पर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
हटीराम दरवाजा के मकान नम्बर 15 में रहने वाले फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरे परिचित सुमित सोनी को रुपयो की आवश्यकता थी तो उसने 25 दिसम्बर 2025 को अपनी अर्टिगा कार मेरे पास 6,35,000/- में गिरवी रखी थी । मेरे घर के सामने कार रखने की जगह नही होने से मैने अंकित गांधी निवासी हाटीराम दरवाजा जो किराये से गेरेज देता है उसके पास 2000/- प्रतिमाह किराये पर उक्त गिरवीशुदा कार को रखने के लिये सुरक्षित रख दी थी कार की एक चाबी मेरे पास थी दूसरी चाबी अमित सोनी जो की सुमित सोनी का बङा भाई है उसके पास थी ।
इसी बीच गत 29 अप्रेल को अंकित गांधी का फोन आया कि तुम्हारी कार गैरेज में नही है तो मैने गैराज में जाकर देखा वहा पर गाङी नही थी । अंकित गांधी से गाङी के संबंध में दो चार दिन बाद पूछा तो कोई जानकारी नही होना बताया । उसके बाद मैं अमित सोनी के घर जाकर कार के संबंध में पूछा तो उसने बोला कि मेरे पास तुम्हारी कोई कार नही है, और मुझे गालिया दी और कहने लगा कि तुमसे हो जो कर लो ज्यादा कार के संबंध में पूछा तो साले को खत्म कर दूंगा ।
फरियादी के अनुसार अमित सोनी ने गुलाबसिंह जो कि बैंक एजेन्ट है को भी मेरी दुकान पर भेजा जिसने भी बोला था कि कार पर लोन है कार दे देना तो मैने कहा कि कार मेरे पास नही है तो गुलाबसिंह ने धमकी देकर मुझे बोला कि ठीक तरीके से कार को दे देना नही तो मैं कार को उठवा लूंगा और कहने लगा कि कार नही लाये तो जान से खत्म कर देंगें । मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button