क्राइम

हादसों का रतलाम: नववर्ष का आगाज वारदातों के साथ…

रतलाम। गुड़ी पड़वा (सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा)की शुरुवात शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में वारदातों के साथ हुई है। यू तो नववर्ष की पूर्व संध्या से ही हंगामे और हादसों की खबरे सामने आ रही थी, मगर बुधवार की रात होते होते कुछ वारदातों की खबरे ऐसे भी आई है, जो आमजन को दशहत में डालने जैसी है।
दुखद और रतलाम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ी करती पहली वारदात पर बात करे तो बिलपांक थाना क्षेत्र मेें ट्रक मालिक (चालक) की निर्मम हत्या हर किसी को झकझोर देने वाली है। नया साल मनाने के लिए अपने भाई के साथ घर जा रहे ट्रक चालकों के साथ क्षेत्र के ही कुछ बदमाशों ने मारपीट कर बुरी तरह जख्मी किया, जिसमें एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक राजस्थान के चित्तोड़ जिले की ग्राम छोटी सादड़ी में रहने वाला भगवानसिंह तंवर (39 साल) है। मृतक के परिवार में पत्नी सहित तीन बेटियां है। इसी वारदात में भगवान का भाई उदयसिंह भी घायल है। चिकलिया टोल नाके के समीप होटल पर राजस्थान के ट्रक मालिकों पर टामी, लाठियों से हमले होते रहे, मगर इन्हे ना तो कोई बचाने आया और ना ही उस समय सुरक्षा कर्मी किसी तरह की गश्त कर रहे थे। यह वारदात बताती है कि रतलाम जिले की सीमा से गुजरने वाले रास्ते कितने सुरक्षित है? और इन मार्गो पर किस किस तरह के गुंडे बदमाशों का राज है? और पुलिस के खौफ और पुलिसिंग की क्या स्थिति है।
जिले के सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलखेड़ा पंचायत क्षेत्र में एक 17 साल की बच्ची का शव संदिग्ध हालत में पुलिस ने बरामद किया है। मृतक नाबालिग के गले में फंदा लगा हुआ है। मृतिका की छोटी बहन के अनुसार इसकी बहन को चार युवक उठा कर ले गए थे। पिता का आरोप है कि बेटी के साथ गलत हरकत भी हुई है।
घर से करीब 200 फीट दूरी पर बेटी की लाश मिलने के बाद परिवार सदमें में है और पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।
शहर में जनता की सुरक्षा का कोई धणी धोरी नही है, ऐसे में यहां की गलियों, चौराहों और मोहल्ला-कालोनियों में कई तरह के गुंडा बदमाशों की पौ बारह हो रही है। शहर के गौशाला रोड़ पर तरबूज का ठेला हटाने की बात पर हुई मामूली बोलचाल कुछ ही समय में चाकूबाजी में बदल गई और दो युवकों के घायल होने के समाचार है। सैफी नगर निवासी जीवन कोई इस चाकूबाजी में चोट आई है, वही इसके मित्र शुभम उर्फ धीरज के पेट में चार घाव होना बताए जा रहे है। पुलिस कायमी कर मामले की जांच कर रही है।
उधर जवाहर नगर स्थित जनता कालोनी के नाले की सफाई के दौरान पत्थर व्यापारी ने नगर निगम के कर्मचारियों पर रिवाल्वर तान कर जान से मारने की धौस दी है।

Related Articles

Back to top button