सोनम से एक कदम आगे निकली ऐश्वर्या, प्रेमी के साथ मिलकर पति को निपटाया

मध्यप्रदेश के इन्दौर में रहने वाली सोनम ने अपने तमाम प्रेमियों के साथ मिल कर नए नवेले पति को मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात अभी सुर्खियों में बनी ही हुई है और इसी बीत तेलगांना के कुरनुल जिले से खबर आई है कि यहां रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने प्रेमी और माँ के साथ मिलकर पति को मौत की नींद सुला दिया। वारदात के बाद नवविवाहिता ने पुलिस को गुमराह करने के तमाम प्रयास किए, मगर वो सफल नही हो पाई और पुलिस की पूछताछ में टूट गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तेलंगाना के कुरनूल में रहने वाले तेजेश्वर और ऐश्वर्या का विवाह इसी साल गत 18 मई को हुआ था। इस विवाह के लगभग 8 दिन पहले ऐश्वर्या किसी लडक़े के साथ भाग गई थी। इस घटना से दोनो परिवारों में हडक़ंप मच गया। घर लौटने के बाद ऐश्वर्या ने दोनो परिवारों को बताया कि मेरी माँ पर शादी के दहेज का भार था, इसलिए वह परेशान थी और घर छोडक़र अपनी एक सहेली के घर चली गई थी। मगर शादी के दो दिन पहले यानि 16 मई को ऐश्वर्या अपने घर लौट आई और तेजेश्वर से बोली कि वह इससे सच्चा प्यार करती है और शादी भी इसी से करेगी। तेजेश्वर ने भी पिछली बाते भूल कर विवाह कर लिया।
इन दोनो की शादी धूमधाम से हो गई और दोनो खुशी-खुशी पर घर आ गए। पुलिस की जांच में पता चला कि विवाह के बाद ऐश्वर्या के स्वभाव में परिवर्तन आ गया था, और वो पूरे दिन मोबाईल पर किसी से बातचीत व चैटिंग करने में व्यस्त रहने लगी थी।
इसी बीच इस जून माह के दूसरे सप्ताह में तेजेश्वर अचानक गायब हो गया तो इसके भाई ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की छानबीन में पता चला कि 17 जून को तेजेश्वर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है और हत्या के बाद उसकी लाश पन्याम के पास सुनसान जगह पर फेंक दी गई।
तेजेश्वर की गुमशुदगी और इसकी लाश मिलने के बाद पुलिस ने ऐश्वर्या से पूछताछ की तो वह इधर उधर की बाते बताने लगी। पुलिस ने जब ऐश्वर्या के मोबाईल की पड़ताल की तो पता चला कि यह किसी बैंक कर्मचारी से अक्सर बाते करती है। सीडीआर डिटेल खंगाली तो पता चला कि विवाह के बाद ऐश्वर्या ने लगभग 2 हजार मर्तबा बैंक कर्मचारी से काफी समय तक बाते की थी।
पुलिस की लिए इतनी जानकारी काफी थी और उन्होने ऐश्वर्या से पूछताछ की तो पता चला कि इसने अपने प्रेमी बैंक कर्मचारी के साथ मिल कर पति की हत्या की साजिश रची थी। ऐश्वर्या के प्रेमी ने कुछ लोगों को सुपारी देकर तेजेश्वर की हत्या करवाई थी। पुलिस पूछताछ में चौकाने वाली जानकारी यह भी सामने आई है कि ऐश्वर्या जिस बैंक कर्मचारी से इश्क लड़ा रही थी, वह ऐश्वर्या की माँ सुजाता का भी प्रेमी है। ऐसे में तेजेश्वर की हत्या में ऐश्वर्या इसकी माँ और बैंक कर्मचारी प्रेमी शामिल रहा है। पहले बैंक कर्मचारी सुजाता का प्रेमी था, मगर धीरे धीरे इसकी ऐश्वर्या से भी नजदीकी बढ़ गई थी। ऐश्वर्या ने इस हत्या को इसलिए अंजाम दिया क्यूकि वह को बैंक कर्मी के साथ रहना था और तेजेश्वर को मार कर इसकी संपत्ति पर हक जमाना चाहती थी।
पुलिस ने माँ बेटी को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
