क्राइम

कपिल राठोर का हत्यारा मुतल्लिफ 10 साल बाद गिरफ्तार

रतलाम
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री यास्मीन शैरानी पर एक दशक पूर्व हुए हमले के बाद उपजे तनाव के बीच हिन्दू संगठन के नेता कपिल राठोर और इनके रेस्टोरेंट पर काम करने वाले कर्मचारी की हत्या के बाद से फरार चल रहे एक आरोपी अब्दुल मुतल्लिफ निवासी शेरानीपुरा को पुलिस ने आज हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक ने इस फरार आरोपी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
पुलिस सूत्रों के  मृतक कपिल राठौर नि.धीरजशाह नगर रतलाम की रोडवेज बस स्टैण्ड के पास स्थित राठौर रेस्टोरेन्ट दुकान पर दिन में करीब 2.15 बजे 4-5 अज्ञात बदमाश आए तथा दुकान में बैठे कपिल राठौर, विक्रम राठौर, पुखराज पालीवाल व नारायण मईडा पर प्राणघातक हमला करते हुए पिस्टलों से फायर किये व पुखराज के सिर पर छुर्री से वार कर कपिल राठौर व उसके नौकर पुखराज की हत्या कर दी और छोटे भाई विक्रम को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके कारण शहर में कई दिनों तक तनाव की स्थिति निर्मित रही और पुलिस व प्रशासन को शहर में कफ्र्यू लगाना पड़ा था। उक्त हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी अब्दुल मुत्तलीब पिता इस्माईल खान निवासी शैरानीपुरा की गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम द्वारा 20,000 (बीस हजार) रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी अब्दुल मुतल्लिफ को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में उस समय स्टेशन रोड थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने षड्यंत्रपूर्वक हत्या, हत्या का प्रयास और आम्र्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी मुसैफ उर्फ कप्तान पिता इमरान खान कुरैशी (24), नासिर उर्फ निसार पिता निजाम अली (26), हैदर पिता इमदाद अली शेरानी (24), रिजवान पिता रमजानी शेरानी (24) व सैफुल्ला उर्फ शेफू पिता रमजानी (29) सभी निवासी शेरानीपुरा याह्या पिता कासम खान (29) एवं जाहिद हुसैन पिता गुलाम मोहम्मद (26) निवासी मिल्लतनगर, मूसा खान उर्फ आसिफ पिता अब्दुल करीम शेरानी (25) निवासी जयभारत नगर को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों को न्यायालय ने सजा भी सुना चुका है।  नौवां आरोपी मुतल्लिफ अब तक फरार था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button