खेल

युवा पीढ़ी संभलकर विवेकानंद हो जाए..

शासकीय हाई स्कूल इसरथुनी में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई

कथानक व्याकरण समझें तो सुरभित छंद हो जाए
हमारे देश में फिर से सुखद मकरंद हो जाए
मेरे ईश्वर मेरे दाता ये कविता मांगती तुमसे
युवा पीढ़ी संभलकर विवेकानंद हो जाए।
उक्त विचार आज शासकीय हाई स्कूल इसरथुनी की प्राचार्या श्रीमती अनिता दासानी ने व्यक्त किए।
12 जनवरी को शासकीय हाई स्कूल इसरथुनी में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्या श्रीमती अनीता दासानी एवम उपस्थित अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया।उसके बाद प्राचार्य महोदया श्रीमती अनीता दासानी द्वारा ईसरथुनी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवम ग्राम से पधारे अतिथियों का स्वागत किया गया।
आकाशवाणी के सीधे प्रसारण के माध्यम से समस्त उपस्थित जनों एवम विद्यार्थियों, द्वारा सूर्यनमस्कर और प्राणायाम किया गया तत्पश्चात प्राचार्य श्रीमती अनीता दासानी द्वारा सूर्यनमस्कर के लाभ बताए गए साथ ही साथ स्वामी विवेकानंद के विषय में उद्बोधन देते हुए कहा
जनभियान की परामर्शदाता श्रीमती वैदेही कोठारी द्वारा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को ध्यान से सुनकर दोहराने एवम पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने की चुनौती दी गई जिससे विद्यार्थियों ने इस तात्कालिक प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कार हासिल किए प्रथम संदीप धाकड़ द्वितीय प्रमिला बैरागी तथा तृतीय बालाराम मईडा रहे।
ईसरथुनी के उपसरपंच जयराज सिंह राजपुरोहित द्वारा विद्यार्थियों को अपने उद्बोधन में बताया गया कि जीवन में एक आदर्श व्यक्तित्व को अपनाना अतिआवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यालय की सतत एवम व्यापक अधिगम मूल्यांकन गतिविधियों में विजेता सदन भगतसिंह सदन एवम उपविजेता महारानी लक्ष्मीबाई सदन को चलित वैजन्ती प्रदान की गई। सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी शुभम सिखवाल, श्रीमती जया जोहरी , रश्मि जोशी श्री विजय बहादुर राठौर एवम करमदी अध्यक्ष जितेन्द्र राव उपस्थित रहे,एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शालिनी सोलंकी ने किया आभार सुश्री हेमवंती द्वारा माना गया।
अन्य स्टाफ सदस्य श्रीमती संजना वैष्णव, श्रीमती लालिमा, मानसिंह हारी, एवम अतिथि शिक्षक रोहित गेहलोत उपस्थित रहे। इस मौके पर जनप्रतिनिधि दिलीपसिंह राठौर, राधेश्याम धाकड़, समरथ धाकड़ एवम पलकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button