11 लाख नकद और 24 किलो सोना 23 मिनट में लूट कर ले गए बदमाश
बाईक पर सवार होकर 5 बदमाशो ने बंदूक की नोक पर की लूट

उदयपुर में आज सुबह हुई लूट की एक वारदात में बदमाश महज 23 मिनिट में 11 लाख रुपये नकद और 24 किलो सोना लूट कर ले गए। पुलिस ने मामले में बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को शक है कि वारदात में कर्मचारी का हाथ होने का शक है।
जानकारो के अनुसार मणप्पुरम गोल्ड लोन का ऑफिस शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास इलाके में स्थित है।
यहां 5 बदमाश नकाब पहने हुए सोमवार सुबह 9.20 बजे पर घुसे और 9.43 बजे लूटपाट करके निकल गए।
कंपनी ने जिस बॉक्स में गोल्ड के गहने-जेवरात रखे थे, उसमें जीपीएस ट्रैकर लगा रखा था। दिलचस्प है कि लुटेरे ट्रैकर निकालकर वहीं फेंक गए ताकि उन्हें ट्रेस न किया जा सके। बताया जा रहा है कि कंपनी के इस ऑफिस में 1100 लोगों का सोना जमा था।
पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार होकर आए 5 युवक अंदर घुसे। उन्होंने मणप्पुरम गोल्ड लोन के कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर गोल्ड के गहने लूटे और फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक 2 बाइक पर 5 लोग आए थे। पांचों के पास पिस्टल थी। 23 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
इधर पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवा दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
