क्राइम
दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने भगाया तो ग्रामीणों ने सडक़ जाम कर दी
कटनी के निकट का मामला , 15 दिन में दुष्कर्म की पांचवी वारदात से गुस्साऐ लोग

कटनी के कैमोर थाना क्षेत्र स्थित अमेहटा गांव में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद लोगों ने चक्काजाम कर आरोपी को हिरासत मेें लेने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपितों को भागने में मदद की है।
ग्रामीणों का कहना है कि चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपितों को हमने पुलिस के हवाले कर दिया था, किन्तु पुलिस ने उन्हे छोड़ दिया है। विरोध करने वाले ग्रामीण एक निर्माणाधीन प्लांट से भी जुड़े हुए है। बताया जाता है कि इसी क्षेत्र में बीते 15 दिन में बच्चियों के साथ लगातार दुष्कर्म होते जा रहे है। इसके पहले भी दो बांलिग और तीन नाबालिंगों के साथ दुष्कर्म हो चुके है।
