शातिर तेल उत्पादकों ने रतलाम के व्यापारी से सोयाबीन खरीदी कर तीन करोड़ हड़पे

रतलाम
सोयाबीन तेल और डीओसी उत्पादन का व्यापार करने वाली फर्म वर्धमान सल्वेंट एक्सट्रेक्शन इण्ड्रस्ट्रीज लिमिटेड जावरा के संचालकों ने रतलाम के एक व्यापारी को विश्वास में लेकर तीन करोड़ से ज्यादा रुपए की सोयाबीन खरीदी और इस खरीदी के बदले तीन करोड़ से ज्यादा रुपयों की धोखाधड़ी की है। व्यापारी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
शहर सराय स्थित हेमकांत भेरुलाल दवे फर्म के संचालक ने शिकायत दर्ज कराई है कि पवन पिता कैलाश गर्ग निवासी सम्राट अशोक नगर इन्दौर, करमेश पिता संकल्प मेडतिया निवासी इन्दौर और भगवानदास पिता अर्जुनदास होतवानी निवासी यशनगर मंदसौर की फर्म वर्धमान साल्वेंट एक्सट्रेक्शन इण्ड्रस्ट्रीज लिमिटेड जावरा के नाम से कम्पनी का संचालन करते हुए सोयाबिन खरीदकर उसका उपयोग तेल व डी.ओ.सी. का कारोबार करते है।
उक्त कंपनी की डायरेक्टर और पदाधिकारियों ने वर्ष 2024 में रतलाम के व्यापारी से भारी मात्रा में सोयाबीन की खरीदी करने की चर्चा की थी। यह चर्चा आगे तक चली और जून 2024 से रतलाम के व्यापारी ने उक्त कंपनी को सोयाबीन देना शुरु कर दिया था।
व्यापारी ने जब जब सोयाबीन उक्त कंपनी को पहुचाई , उसके सभी तरह के दस्तावेज भी मौजूद है। कंपनी के संचालक समय समय पर व्यापारी से टेलीफोनिक चर्चा भी करते और जल्द ही भुगतान करने का भरोसा दिलाते आ रहे थे।
इधर रतलाम का व्यापारी भी पवन गर्ग, करमेश मेडतिया तथा भगवानदास होतवानी द्वारा छलपूर्वक सोयाबीन लेते रहे और कुछ राशि का भुगतान भी किया और जब शेष राशि 3 करोड़ 17 लाख 10 हजार 830 रुपए बचे वो आज भी बकाया है। व्यापारी ने जब उक्त ठगों की पड़ताल निकाली तो पता चला कि इन आरोपियों ने पूर्व में भी ऐसा छल व्यापारियों के साथ किया है। इनके खिलाफ कोतवाली थाना धार सहित कई राज्यों के शहर में शिकायते दर्ज है। पहले इन बदमाशों ने अंबिका साल्वेक्स के नाम पर फर्म शुरु की थी बाद में जिसका नाम बदलकर वर्धमान सोल्वेंट एस्ट्रेक्शन इंडस्ट्रिज रख लिया था। पवन गर्ग करमेश और भगवानदास खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताते है।
