Product by Red Chilis

रतलाम शहर के 4 थानों में 13 डीजे वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

रतलाम
शहर में बुधवार ईद मिलाद उन नबी पर्व के अवसर पर हुए धूम धड़ाके बाद शहर की चार थानों की पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा डीजे संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए है।
थाना स्टेशन रोड़ पुलिस ने ध्वनि विस्तारक उपकरण (डीजे) की अत्यधिक आवाज पर डीजे वाहन चालक बबलू जाटवा निवासी पल्दूना तहसील बडऩगर थाना इंगोरिया जिला उज्जैन के खिलाफ धारा 15 म.प्र. कोलाहल नियत्रण अधिनियम 1985 एवं धारा 223 बी.एन.एस. 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना मे में लिया है।
इसी थाना क्षेत्र के कलेक्टर कार्यालय के सामने ईद मिलाद उन नबी पर्व तेज आवाज में डीजे बजाने वाले वाहन क्रमांक एमएच 03-सीपी 5095 के वाहन चालक अकरम पिता मेहमूद खान निवासी जलगांव महाराष्ट्र के खिलाफ कायमी की गई।
ईद मिलाद उन नबी पर्व के दौरान मेहदी कुंई बालाजी मंदिर के सामने तेज ध्वनि कर प्रदूषण फैला रहे बेटमा देपालपुर जिला इंदौर के डीजे वाहन चालक चेतन पिता महेशचन्द्र परमार के खिलाफ कायमी की गई है।
थाना स्टेशन रोड़ इलाके के दो बत्ती चौराहे आमरोड़ पर ईद मिलाद उन नबी पर्व के दौरान ध्वनि प्रदूषण करने वाले डीजे वाहन चालक अर्जुन पिता मोहनलाल चौहान निवासी कन्डारिया जिला धार के खिलाफ कायमी की जाकर वाहन जप्त किया है।
ईद मिलाद उन नबी पर्व के दौरान छत्रीपुल आम रोड़ पर आयसर ट्रक वाहन पर डीजे का उपयोग कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले आशीष पिता कालू बड़वाया निवासी चंदन नगर इन्दौर के खिलाफ कायमी कर वाहन जप्त किया गया है।
दिनदयाल नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत हाटरोड़ चौकी पर पदस्थ पुलिस ने हाट रोड़ पर तेज ध्वनि में डीजे बजाने वाले डी.जे. वाहन क्रमांक एमपी 09जीजी-5949 के आपरेटर पर धारा म.प्र.कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 कि धारा 15 व 223 का प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसी थाना क्षेत्र के शहर सराय इलाके के आम रोड़ पर तेज आवाज में डीजे बजाने पर वाहन नम्बर एमपी 13 जेडजी 1096 के खिलाफ कायमी की है।
माणकचौक थाना पुलिस ने ईद मिलाद उन नबी के जुलूस के दौरान डालूमोदी बाजार चौराहे पर तेज गति से डीजे बजाने वाले श्रीनाथ डीजे वाहन नम्बर एमपी 43 जी 1007 के संचालक के खिलाफ कायमी की गई है।
माणकचौक थाना पुलिस ने गणेश देवरी चौराहे पर तेज गति से डीजे बजाने वाले वाहन नम्बर एमपी 07 जी 4694 के संचालक के खिलाफ कायमी की है।
इसी थाना क्षेत्र में हरदेवलाला की पीपली इलाके में वाहन क्रमांक एमपी 13 जी बी 5534 तेज गति से डीजे बजाने के मामले में संचालक के खिलाफ कायमी की गई है।
तोपखाना इलाके में तेज गति से डीजे बजाने वाले वाहन नम्बर एमपी 13 जी बी 2691 के संचालक के खिलाफ कायमी की गई है।
थाना औधोगिक क्षेत्र स्थित वीरियाखेड़ी रोड़ पर लता म्यूजिक धार के डीजे आपरेटर पर ध्वनि प्रदूषण करने वाले आपरेटर के खिलाफ कायमी की गई है।

Related Articles

Back to top button