क्राइम
मुख्य सचिव के बिगड़े बोल- शिक्षकों को दी गालियां,कोर्ट में परिवाद दायर

बीते सप्ताह मुख्यमंत्री ने मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश दिए तो इन निर्देशों का पालन कराने के लिए अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों की बैठक ली और बैठक के दौरान वे इतने बौखला गए कि उन्होने शिक्षकों को गालियां देना शुरु कर दी। शिक्षकों की भावनाएं आहत हुई तो उन्होने कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है, जिस पर आगामी 4 मार्च को सुनवाई होगी।केके पाठक पर धारा 500 और 504 के तहत सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।मामला बिहार का है जहां 21 फरवरी को शिक्षा विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान केके पाठक ने शिक्षकों को सरेआम गाली देते हुए उन्हें अपमानित किया था।
बिहार सरकार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है. उन पर शिक्षकों को अपमानित करने और गाली देने का आरोप लगाया है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 4 मार्च की तारीख तय की है. बिहार विधानसभा में केके पाठक को लेकर 2 दिन से हंगामा चल रहा है. गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी इस मामले को उठाया.
केके पाठक का शिक्षकों को गाली देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिक्षकों को गाली दे रहे हैं. वायरल वीडियो को लेकर विपक्षी सदस्य कई दिनों से विधानसभा और परिषद में जमकर हंगामा कर रहे हैं. वह केके पाठक को गालीबाज अधिकारी बता उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।
