क्राइम

पेंशन के रुपये नही मिले तो बहू ने सास पर हमला किया

रतलाम
शहर के राजीव नगर में रहने वाली वृद्धा अपनी बहू की प्रताडऩा का शिकार है. बीते दिनों वृद्धा को इसकी बहू ने पेंशन के रुपये नही देने पर इतना पीटा की इन्हे जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
वृद्धा ने पुलिस को बताया कि ये राजीव नगर रतलाम रहती हूँ। पिछले दिनों यह अपने घर में थी और इनका बेटा कुलदीप व बहू निक्की मेरे घर आए थे। इन दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो वृद्ध माँ ने इन्हे समझाने का प्रयास किया। इस पर वृद्धा ने बोला कि मेरी पेंशन का घर का राशन पानी चल रहा है और तुम्हारे बच्चों की फीस भर रही हू।
वृद्धा की इस बात पर गुस्साई बहू ने अपनी सास के साथ जमकर मारपीट शुरु कर दी। माँ को पीटते देख बेटे ने बीच बचाव किया, मगर बहू अपनी हरकत से बाज नही आई और बोली कि बुढ्ढी आज तो बच गयी है आईंदा पेंशन के रुपये खर्च करने के लिये तथा मकान का हिस्सा नही दिया तो जान से खत्म कर दूंगी।
बहू की मारपीट का शिकार वृद्धा स्वयं ही जिला अस्पताल उपचार कराने पहुची इनके दाहिने हाथ में चोटे आई और इमरजेंसी वार्ड में इनका इलाज जारी है। पुलिस ने धारा-296-बी,115(2),351(3) बीएनएस के तहत कायमी की है।

Related Articles

Back to top button