Product by Red Chilis

टे्रनों में सोने के आभूषण पहनकर और साथ लेकर यात्रा नही करे

रतलाम
रतलाम
अगर आप अलग अलग टे्रनों से सफर करते समय सोने-चांदी के जेवर पहन कर साथ लेकर यात्रा कर रहे है तो सावधान हो जाईए। क्यूकि आपके इन आभूषणों पर टे्रनों और प्लेटफार्मो पर घात लगाए बैठे चोरों की नजर है। आए दिन होने वाली इन्ही चोरियों के बीच अब खबर ये भी आई है कि अज्ञात बदमाश आउटर पर धीमी ही टे्रन की रफ्तार और प्लेटफार्मो पर भीड़ का फायदा उठाकर जेवर और नकदी चोरी कर रहे है या झपट कर फरार हो रहे है।
गत 9 सितम्बर को आजाद नगर देवास रोड़ निवासी अभिसार जवेरी ने शिकायत दर्ज कराई है अपनी माताजी मंजुला जवेरी और बहन तरंगिनी के साथ इन्दौर -खडक़ी स्पेशल टे्रन के आरक्षित कोच में उज्जैन से बड़ोदरा की यात्रा कर रहा था। उज्जैन के प्लेटफार्म नम्बर-5 से जैसे ही टे्रन में सवार हुए तभी इन्हे पता चला कि इनके माताजी के हाथ में पहना सोने का कंगन गायब हो चुका है। करीब 53 ग्राम वजनी इस कंगन की मौजूदा कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जाती है। उज्जैन स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ के बीच अज्ञात बदमाश हाथ की कलाई में पहना कंगन ही झपट कर ले गया। जीआरपी ने मामला दर्ज किया है।
फरियादिया साधना मिश्रा बीती 9 सितम्बर को उज्जैन से हैदराबाद की यात्रा काचीगुड़ा एक्सप्रेस टे्रन के कोच नम्ब बी-3 की सीट नम्बर 51 से कर रही थी। यात्रा के दौरान उज्जैन रेलवे स्टेशन से टे्रन में चढ़ी और बैठने के बाद इन्होने देखा कि इनके हाथ में पहना 15 ग्राम वजनी सोने का कंगन गायब हो चुका है। स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश करीब 60 हजार रुपए कीमत का सोने का कंगन झपट कर ले जा चुका था।
रीवा निवासी अमन पिता अब्दुल शाहिद खान ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह भोपाल इन्दौर एक्सप्रेस टे्रन के कोच नम्बर एस-1 में अपने परिवार के साथ भोपाल से इन्दौर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उज्जैन स्टेशन निकलने के बाद इन्हे पता चला कि इनकी मम्मी के पर्स की चेन खुली हुई है। जब इन्होने पर्स खंगाला तो इसमें रखे जेवर चोरी हो चुके थे। इस पर्स में एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स वजनी 4 ग्राम कीमती लगभग 52,000/- व दो जोड़ी चाँदी की पायल कीमती लगभग 8000/- कुल कीमती 60,000/- रुपये की ज्वेलरी रखी थी जिसे कोई कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
बदनावरा थाना आलोट जिला रतलाम निवासी गजेन्द्र सिंह सोंधिया के साथ टे्रन में मोबाईल की झपट्टमारी वारदात हुई है।
फरियादी गजेन्द्रसिंह सोधिंया गत 9 सितम्बर को इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में आलोट से इन्दौर की यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान गजेन्द्र टे्रन के गेट पर मोबाईल का उपयोग कर रहा था। उज्जैन स्टेशन चलने के पांच मिनिट बाद ही नीचे खड़े हुए अज्ञात बदमाश ने झपटे गए मोबाईल की कीमत 55 हजार रुपए बताई जाती है।
गत 9 सितम्बर को ही तरणतरम पंजाब निवासी चंदनदीप सिंघ हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मुंबई सेन्ट्रल एक्सप्रेस टे्रन से मुंबई सेन्ट्रल तक की यात्रा कर रहे थे।
जैसे ही यह टे्रन मेघनगर पहुची तो इन्होने देखा कि इनका स्लीम बेंग गायब हो चुका है। चोरी गए इनके बेग में 15 हजार रुपए नकदी, हेडफोन आदि अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया था।

Related Articles

Back to top button