क्राइम

रतलाम से बांसवाड़ा लौट रहे युवक की मौत

निजी कंपनी में मार्केटिंग पर्सन के रुप में कार्यरत था, चार मासूम बच्चों का पिता मृतक

रतलाम। निजी कंपनी के मार्केटिंग विभाग में कार्य करने वाल युवक अपने मित्र के साथ रतलाम से बांसवाड़ा की और जा रहा था,तभी बांसवाड़ा के आंबापुरा थाने के माही बेक वाटर पर बने गेमन पुल पर मिनी ट्रक ने इनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई और इसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया है। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे है।
पुलिस के अनुसार निजी कंपनी में मार्केटिंग पर्सन के तौर पर काम करने वाले सेवना निवासी बाल कृष्ण डिंडोर (27) पुत्र काजी डिंडोर अपने कंपनी के साथी अनिल पुत्र कुबेर रतलाम से बांसवाड़ा लौट रहे थे। गेमन पुल से पहले बांसवाड़ा से रतलाम की ओर जा रहे मिनी ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। इसमें बाल कृष्ण की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। े। वहीं दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहन बरामद किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button