Product by Red Chilis

बदमाशों का अड्डा बनी सम्यक गोल्ड सिटी में लाठी और पाईप चले

रतलाम
शहर सीमा से जुड़ी सम्यक गोल्ड सिटी बदमाशों का अड्डा बनी हुई है। ऐसे में यहां और आसपास रहने वाले रहवासी दशहत के माहौल में जीवन गुजार रहे है। बीते दिनों भी यहां विवाद की स्थिति बनी और दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी और पाईप से हमला किया।
मामले में एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सम्यक गोल्ड सिटी के बाहर हेल्थ इश्योरेंस व होम लोन का ऑफिस चलाते है इनके दफ्तर में पांच कर्मचारी काम करते है। जिनके दो पहिया वाहन दफ्तर के बाहर खड़े रहते है। कर्मचारियों के वाहन पर यहां आए दिन रेहान खान, आमीन खान, औवेश खान और शादाब खान बीड़ी,सिगरेट पीकर चिंघम चबाकर वाहनों की सीटों पर लगा देते है। इसी के साथ दफ्तर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के सामने भी गलत कमेंट करते हुए गाली गलौच करते है।
गत दिवस इन्हे सभी को समझाते हुए बोला कि तुम सभी गलत हरकतों के कारण हमारे दफ्तर में आने से ग्राहक भी घबराने लगे है। आप लोग अपने बीड़ी सिगरेट और चिंघम के शौक समीप ही बने कैफे में पूरे कर लिया करो। इस समझाईश के दौरान रैहान और आमीन कान लोहे के पाईप लेकर आए और बोले कि तू कौन होता है, हमे गाडिय़ों पर बैठने से रोकने वाला, तेरे बाप की गाडिय़ा है क्या? इसी के साथ इन्होने लोहे के पाईप से मारपीट शुरु कर दी। इस मारपीट के दौरान दो लोग अन्य भी घायल हुए और इस मारपीट में फरियादी की चांदी की चैन भी गायब हो गई। मामले की शिकायत थाने में दर्ज की गई है। इसी मामले में दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुचकर शिकायत दर्ज कराई है कि हम लोग सम्यक गोल्ड सिटी की गेट पर खड़े थे, तभी तौसीफ अब्बासी आया और गाली गलौच करते हुए लकड़ी से मारपीट की है।

Related Articles

Back to top button