एक रात, एक ही जगह से 4 मोटर साईकल व 2 मोबाईल चोरी कर ले गए बदमाश

रतलाम
शहर की सूरजश्री कालोनी-1 में रहने वाले आधा दर्जन लोगों की चार बाईक और दो मोबाईल चोरी होने से इलाके के लोगों में घबराहट नजर आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार धोलावाड़ रोड़ ग्राम सागोद हाल मुकाम सूरजश्री कालोनी-1 के निवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह मालवा आक्सीजन गैस फेक्ट्री में काम करता है। गत दिवस इनकी सिल्वर ब्लैक कलर की हीरो एचएफ डिलक्स मोटर साईकल एमपी-43 जेड सी 1846 घर के बाहर खड़ी की थी, जो चोरी हो गई। इसी तरह इसी रात इनके पड़ौस में रहने वाले नरसिंह कटारा मोटर साईकल एमपी 43 डीपी 9436 की बाईक भी चोरी हो गई। इसी तरह यही रहने वाले संदीप कुमावत की मोटर साईकल एमपी 43 ईडी 7814 व योगेश चौहान की मोटर साईकल एमपी 09 वी वाय 6872 भी अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। इसी रात इसी कालोनी से चौकीदार गणेश डाबी का ओपो कंपनी का मोबाईल व इनके पड़ौस में रहने वाले व्यक्ति का वीवो कंपनी का मोबाईल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। सभी चोर पीडि़तों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
उधर ग्राम हरसोला में रहकर रंगाई पुताई का काम करने वाला फरियादी अपने साथी अनिल मईड़ा, बापूलाल मईड़ा निवासी आमलियापाड़ा खुर्द के साथ सुजल कुमावत निवासी उदय विहार के यहां पुताई का काम करने गए थे। इनकी मोटर साईकल एमपी 42 ईबी 9587 सुजल कुमावत के घर के समीप ही खड़ी थी, पुताई कार्य होने के बाद इन्होने देखा की मोटर साईकल चोरी हो चुकी है।
