माँ-बेटे सहित तीन के साथ चार लाख रुपए की सायबर ठगी का शिकार हुए

रतलाम
शहर के सुतारों के वास मे रहने वाले छात्र और इनकी माताजी के साथ अज्ञात बदमाश ने सायबर ठगी करते हुए बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से लगभग दो लाख रुपए गायब किए है।
सुतारों का वास निवासी 22 वर्षीय गौरव पिता भूपेश तलेरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस इसे मोबाईल पर एसबीआई के टोल फ्री नम्बर से फोन आया कि आपके खाते से रुपये निकाले गए है। दूसरे दिन ये बेंक गए तो पता चला कि इनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 94 हजार रुपए निकाले गए है। इनके खाते से चार बार में 38 हजार, 12 हजार, 3000,1000 और 40 हजार रुपए निकाले गए है। यूपीआई आईडी रिजवान 310 के माध्यम से 42 हजार, 40 हजार कुल 82 हजार रुपए निकाले गए है। इस तरह इन दोनो के खातों से 1 लाख 76 हजार रुपए की राशि निकाली गई है। पुलिस ने यूपीई आईडी धारकों के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस का अपराध दर्ज किया है।
इसी तरह शहर के अंजनी धाम कालोनी में रहने वाले एलआईसी ऐजेन्ट के खाते से भी 1 लाख रुपए 95 हजार रुपए कटे है।
फरियादी के अनुसार बीते दिनों ये अपने कार्यालय में काम कर रहे थे, इसी दौरान इनके मोबाईल पर मैसेज आया कि बैंक खाते से 90 हजार रुपए कटे गए है। इन्होने बैक पहुचकर स्टेटमेंट चेक किया तो इन्हे पता चला कि इनके खाते से दो मर्तबा 90- 90 हजार और एक बार 15 हजार रुपए कटे है। इस तरह अज्ञात बदमाश ने तीन बार में 1 लाख 95 हजार रुपए निकाले है। फरियादी के अनुसार किसी अज्ञात द्वारा युटीआर आईडी से ट्राजेक्शन कर मेरे साथ धोखाधडी की है ।
