एसबीआई के एटीएम में लूट का प्रयास कर तोडफ़ोड़ की

रतलाम
शहर के बाजना बस स्टेण्ड स्थित स्टेट बैंक आँफ इंडिया के एटीएम में लूट की नियत से तोडफ़ोड़ का प्रयास किया है। एटीएम की सफाई करने वाले कर्मचारी ने अपने अधिकारी को जानकारी देकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
डोंगरे नगर में रहने वाले सफाई मित्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि व एसबीआई के सभी एटीएम की सफाई करता है। गत दिवस यह न्यू बाजना बस स्टेेण्ड स्थित एटीएम की सफाई करने पहुचा तो अंदर लगी दोनो एटीएम मशीनों के डोर लाँक टूटे हुए थे। और स्क्रीन भी फूटी हुई थी।
सफाई मित्र के अनुसार रात में किसी अज्ञात बदमाश ने एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ कर रुपए चोरी करने का प्रयास किया है। लेकिन व सफल नही हो पाया है। मामले की सूचना अधिकारी जितेन्द्र नागोर को दी गई और उसके बाद सफाई मित्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
उधर शहर के दिनदयाल नगर में रहते हुए बाजना बस स्टेण्ड पर दुकान चलाने वाले व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस सुबह दुकान पहुचने पर पता चला कि दुकान के ताले टूटे हुए है और दुकान के गल्ले रखे 2500 रुपए, 6500 रुपए कीमत वाले सिगरेट के पैकेट आदि अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है।
इसी तरह बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम गढीगमना निवासी व्यापारी की स्टेशनरी की दुकान बस स्टेण्ड है। गत दिवस इनकी भी दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अज्ञात बदमाश यहां से प्रेक्टिकल की काँपिया, स्केच कलर के पैकेट, पेन-बाल पेन के पैकेट और नकदी तीन हजार रुपए चोरी कर ले गए। इसी तरह इनके समीप ही पान की दुकान चलाने वाले व्यापारी अंकित पडियार की दुकान से भी अज्ञात बदमाश हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए।
