Product by Red Chilis

गब्बर दा ढाबा के पास से हजारों की शराब बरामद की गई

रतलाम
थाना दिनदयान नगर पुलिस ने विंध्यावासिनी कालोनी स्थित स्थित गब्बर दा ढाबा के पास से लगभग 25 हजार रुपए की अवैध शराब बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सूचना मिली थी कि गब्बर दा ढाबा के समीप एक कार्टून में अवैध शराब लिए युवक खड़ा है।
इस सूचना पर पुलिस ने विंध्यावासिनी कालोनी के पास गब्बर दा ढाबा पहुचकर देखा कि एक व्यक्ति भूरे रंग का कार्टून लिए खड़ा है और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा है। पुलिसकर्मियों ने इसे दबोच कर पूछताछ की तो इसने अपना नाम रुपेश पिता ओमप्रकाश गुर्जर निवासी ग्राम कनेरी बताया है।
इसके पास रखे कार्टून को खोल कर देखने पर इसमें से 02 बोतल ब्लेणडर प्राईड अग्रेजी शराब,एक बोटल सिग्नेचर अंग्रेजी शराब 9 किंगफीशर बीयर कि भरी हुई टीन 06 बडवाईजर बीयर की टीन बरामद किए गए। इस अवैध शराब की कीमत 23 हजार 820 रुपए बताई जाती है।

Related Articles

Back to top button