Product by Red Chilis

बीवियों को लेने मायके गए पतियों पर ससुराल वालों ने हमला किया

रतलाम
जिले के थाना कालूखेड़ा और ग्राम मोतिया में रहने वाले दो पतियों को अपनी घरवाली को मायके से लाना मंहगा सौदा पड़ा है और ससुराल वालों ने इनकी पिटाई कर भगा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवेली कालूखेड़ा में रहने वाले दिनेश नामक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसकी शादी 10-12 साल पहले नारायण निवासी कालुखेडा की बेटी से सामाजिक रिती रिवाज से शादी हुई। शादी के बाद इनके दो बच्चे भी हुए है।
गत 10 सितम्बर को फरियादी रामदेवरा दर्शन करने गया था इस दौरान इसने अपनी पत्नी व बच्चों को अपने ससुराल यानि पत्नी के मायके में छोड़ दिया था। गत 19 सितम्बर को यह अपनी पत्नी और बच्चों को लेने कालूखेड़ा गया तो सास ससुर बोले की आज 9 दिन हो रहे है ऐसे में आज नही भेजेगे। दूसरे दिन जब यह दौबारा ससुराल पहुचा तो इसकी पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया। बीवी के मना करने के बाद ससुर नारायण और साला विजय दोनो ने फरियादी के साथ मारपीट शुरु कर दी और धमकी दी कि आईन्दा से हमारी बेटी को लेने आया तो जान से खत्म कर देगे। मारपीट में घायल हुए युवक को इसका भाई पिपलौदा अस्पताल ले गया जहां इसका उपचार कराते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी ससुर व साले के खिलाफ धारा 115(2),296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया है।
इसी तरह ग्राम मोतिया में रहकर खेती किसानी करने वाला युवक अपने भतीजे दिलीप के साथ अपनी पत्नी को लेने के लिए ग्राम हरथल गया हुआ था। पत्नी के मायके जाने पर इसे ससुर मिला और बोला कि अपने घर वालों को बुलाकर लाओं। इस पर फरियादी ने बोला कि इसके घर वाले बाहर गए है, मै तो अपनी पत्नी को लेने आया हू। इस पर इसका रमेश खराड़ी और इसके भाई का लडक़ा बद्दा व मामा ससुर का लडक़ा सुरेश मईड़ा गाली गलौच कर लकड़ी, बेल्ट आदि से मारपीट करने लगे। युवक ने घायल अवस्था में अपने दोस्त के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button