बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य में प्रदेश में रतलाम का नाम बढ़ा

रतलाम
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य रतलाम जिले में सफलतापूर्वक अंतिम चरण में पहुँच गया है। जिले में अब तक कुल 1,88,477 उत्तर पुस्तिकाएँ प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,82,492 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण कर लिया गया है तथा 5,985 उत्तर पुस्तिकाएँ शेष हैं। हाल की स्थिति में रतलाम जिला प्रदेश में हाईस्कूल मूल्यांकन में दूसरे स्थान पर हायरसेकेंडरी मूल्यांकन में तीसरे स्थान पर है। रतलाम में कुल कुल 34 दिन चला मूल्यांकन कार्य चलता रहा है।
यह मूल्यांकन कार्य लगातार 34 दिनों तक सुव्यवस्थित एवं निर्धारित समय-सीमा में संचालित किया गया। दिनांक 29 मार्च की स्थिति के अनुसार रतलाम जिले ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए ,हाईस्कूल मूल्यांकन कार्य में द्वितीय स्थान, हायर सेकेंडरी मूल्यांकन कार्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
मूल्यांकन अधिकारी सुभाष कुमावत उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम के अनुसार
मूल्यांकन कार्य 30 मार्च को पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। समस्त मूल्यांकनकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से यह कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जा रहा है। 
