क्राइम

विधवा अंजना की हुई अफजल फकीर से दोस्ती और बन गई चोरनी

रतलाम
पति की मौत के बाद अपने बच्चों के साथ मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर रही अंजू उर्फ अंजना की दोस्ती एक आँटो चालक अफजल फकीर से हो गई। अफजल फकीर ने अंजू के कंधे पर बंदूक रखकर फकीर से अमीर बनने का सपना बुना और अंजू को चोरनी बना दिया। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में थाना औधोगिक क्षेत्र थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री आंनद सोनी और इनकी टीम ने अफजल फकीर के अमीर बनने के सपने को कुछ ही घंटों में ही धराशाही कर दिया और फकीर के इशारे पर एक परिवार की भरोसेमंद बनी चोरनी अंजू को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीति 25 सितम्बर को फरियादी पंकज मोतियानी पिता राजकुमार मोतियानी जाति सिंधी उम्र 35 साल निवासी 453 काटजु नगर ने थाना औद्योगिक क्षैत्र में शिकायत दर्ज कराई थी कि इनके घर चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के विरूद्ध सोने चांदी के जेवर एवं नगदी करीबन 28 हजार रुपये कुल किमती करिबन 50 लाख 28 हजार रुपये की चोरी का प्रकरण दर्ज किया था।
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर श्रीमती गायत्री सोनी के नेतृत्व टीम का गठन किया गया। इस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। फरियादी एवं परिजनों से पूछताछ की गई। घर पर आने जाने वाले लोगों के बारे में पता किया गया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा फरियादी के घर में काम करने वाली अंजु उर्फ अंजना गोसर पति स्व. विकास गोसर निवासी सुभाष नगर थाना डी डी नगर से बारिकी व गहनता से पुछताछ करते पहले आनाकानी की गयी तथा कुछ भी बताने को तैयार नहीं तथा अलग अलग पुलिस टीम द्वारा पृथक पृथक पुछताछ करते अपने कथन मे बार बारी त्रुटी कर अलग अलग बाते बतायी जो अंजु गोसर की भुमिका शंकास्पद होने से विस्तृत पुछताछ करते – करते जुर्म करना स्वीकार किया बाद गिरफ्तार का कारण बताकर गिरफ्तारी पंचनामा बनाया गया बाद आरोपी अंजु उर्फ अंजना से पुछताछ कर आरोपीया अंजु उर्फ अंजना गोसर अपने आटो चालक अफजल पिता बाबुशाह निवासी खटीक मोहल्ला को देना बताया बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपीया अंजु को साथ लेकर मेमो की तस्दीक में हाट की चौकी खटीक मोहल्ला पहुँचे जहाँ संदेही अफजल पिता बाबुशाह घऱ पर मिला जिससे पुछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया बाद आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत् गिरफ्तार किया बाद चोरी गया मश्रुका आरोपी अफजल के घर से बरामद कर जप्ती पंचनामा बनाया गया बाद आरोपियो के कब्जे से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी करीबन 28 हजार रुपये कुल किमती करिबन 50 लाख 28 हजार रुपये जप्त किये गये
मुख्य भूमिका – थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र निरीक्षक गायत्री सोनी , उनि ध्यान सिंह सोलंकी, उनि उदयभान राय, सउनि गोरचन्द परमार, सउनि दिलीप खाती, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई, प्रधान आरक्षक ललिता कटारा, आरक्षक पवन मेहता, आरक्षक मोहन पाटीदार, आरक्षक लंकेश पाटीदार, आरक्षक रवि चंदेल, आरक्षक कान्हा मेघवाल, आरक्षक मयंक चौधरी, आरक्षक जोय बारिया, आरक्षक नरपाल सिंह की पतारसी में रही।

Related Articles

Back to top button